16.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Weather Forecast: रांची का तापमान इस दिन होगा 40 डिग्री, झारखंड के लिए HEAT WAVE का अलर्ट

रांची में भी अब प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाएगा. मौसम विभाग ने झारखंड के 7 जिलों के लिए HEAT WAVE का येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने वाला है. इसमें ज्यादा दिन नहीं लगेंगे. साथ ही झारखंड में उष्ण लहर (HEAT WAVE) का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है.

झारखंड को कई दिन तक झेलनी होगी भीषण गर्मी

गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी लोगों को झेलनी होगी. खासकर कोल्हान प्रमंडल और संताल परगना प्रमंडल में. इन दोनों प्रमंडलों में कुछ जगहों पर लू की स्थिति देखी जाएगी.

धीरे-धीरे बढ़ रहा है रांची का उच्चतम तापमान

उन्होंने बताया कि राजधानी रांची का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. यहां के लोगों को भी लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. रांची का अधिकतम तापमान 2-3 दिन के भीतर 40 डिग्री हो जाने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान भी 25 से 26 डिग्री के बीच रहेगा.

24 घंटे के दौरान शुष्क रहा झारखंड का मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. सरायकेला का उच्चतम तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया, जो झारखंड में सबसे अधिक रहा. झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. उन्होंने बताया कि 19, 20 और 21 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल में HEAT WAVE का अलर्ट

इस दौरान कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति देखी जा सकती है. इसी तरह संताल परगना के भी 4 जिलों में उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है. ये चार जिले गोड्डा, दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ हैं.

21 अप्रैल को रांची का अधिकतम पारा 40 डिग्री होने का अनुमान

अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची का अधिकतम तापमान 19 अप्रैल को 38 डिग्री, 20 अप्रैल को 39 डिग्री और 21 अप्रैल को 40 डिग्री हो जाने का अनुमान है. इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

22 अप्रैल को झारखंड के इन इलाकों में बारिश का भी अनुमान

रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 22 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले) में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है.

3 दिन में 3 डिग्री तक बढ़ेगा झारखंड का उच्चतम तापमान

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले 2 दिन तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को रांची का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेंटीग्रेड था, जिसके 19 अप्रैल को बढ़कर 38 डिग्री और 21 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस हो जाने का अनुमान है.

Also Read : झारखंड में 3 दिन तक HEAT WAVE का येलो अलर्ट, जानें किन जिलों में होगा सबसे ज्यादा असर

Also Read : झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी, मवेशियों की करें विशेष देखभाल, ऐसे रखें चारा-पानी का ख्याल

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel