ePaper

झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी, मवेशियों की करें विशेष देखभाल, ऐसे रखें चारा-पानी का ख्याल

Updated at : 18 Apr 2024 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
heat wave weather today livestock

झारखंड में भीषण गर्मी के बीच सलाह दी गई है कि बदलते मौसम में मवेशियों का भी ख्याल रखना जरूरी है. उनके चारा-पानी पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है. ऐसे में मवेशियों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तपती गर्मी में मवेशियों के चारा-पानी का भी ध्यान रखना जरूरी है.

झारखंड के कई जिलों में 4 दिन तक हीट वेव का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में कम से कम 4 दिन तक भीषण गर्मी (HEAT WAVE) का अलर्ट जारी किया है. कहा है कि कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल के कम से कम 7 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि इंसानों के साथ-साथ मवेशियों का भी विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए.

गर्मी में पशुओं को दिन में 3-4 बार ताजा पानी जरूर पिलाएं

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रिसर्च एसोसिएट अनुराग सनड्या ने बताया कि वर्तमान मौसम को देखते हुए पशुओं को हरे और सूखे चारे के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में अनाज भी खाने के लिए देना चाहिए. पशुओं को दिन में कम से कम 3-4 बार ताजा पानी जरूर पिलाएं.

पशुपालकों को बीएयू के मौसम वैज्ञानिक की सलाह

पशुपालकों को उन्होंने सलाह दी है कि मवेशियों को सूखे एवं छायादार जगह पर रखें, ताकि उन्हें गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके. गर्भवती गाय एवं भैंस की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 50-60 ग्राम मिनरल मिक्सचर भी खिलाएं. साथ ही गर्मी के मौसम में पशुओं को प्रतिदिन 50 से 60 ग्राम नमक जरूर खिलाएं. इस बात का भी ख्याल रखें कि पशुओं के बाड़े के आसपास मच्छर न पनपने पाए.

19 से 22 अप्रैल तक झारखंड के 7 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

बता दें कि 19 से 22 अप्रैल तक कोल्हान के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां और संताल परगना के 4 जिलों दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कुछ जगहों पर उष्ण लहर (HEAT WAVE) की स्थिति बन सकती है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है, जिसकी वजह से परेशानी बढ़ेगी.

Also Read : झारखंड में 3 दिन तक HEAT WAVE का येलो अलर्ट, जानें किन जिलों में होगा सबसे ज्यादा असर

Also Read : Weather Today: झारखंड में रात को भी सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया HEAT WAVE का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola