Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘कॉकटेल 2’ का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार

Updated:
विज्ञापन

कॉकटेल 2, फोटो – इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Cocktail 2 First Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है. फिल्म का पहला अनऑफिशियल रिव्यू सामने आया है.

विज्ञापन

Cocktail 2 First Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ कल यानी 19 जून को रिलीज होने वाली है. साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ की इस स्पिरिचुअल सीक्वल ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया और फिल्म प्रेमियों के बीच खास चर्चा बटोर ली है. इस बीच फिल्म का पहला अनऑफिशियल रिव्यू भी सामने आ गया है.

विज्ञापन

रिलीज से पहले आया पहला रिव्यू

फिल्म की रिलीज में एक दिन बचा हुआ है और पहले ही इसका पहला अनऑफिशियल रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जोहैब शाह नाम के यूजर ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए हैं. रिव्यू में कहा गया, “यह एक ठीक-ठाक रोमांटिक-कॉमेडी एंटरटेनर है. फिल्म का स्केल बड़ा है और विजुअल्स बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन फिल्म की आत्मा गायब महसूस होती है, जिसकी वजह से सब कुछ थोड़ा फीका लगता है.”

फिल्म को मिला ए सर्टिफिकेट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने ‘कॉकटेल 2’ को A सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कुल अवधि करीब 150 मिनट यानी ढाई घंटे है.

शाहिद-कृति की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल?

‘कॉकटेल 2’ की सबसे बड़ी खासियत शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी मानी जा रही है. इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में साथ नजर आए थे. वहीं, रश्मिका मंदाना पहली बार शाहिद और कृति के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी. ऐसे में फैंस तीनों सितारों की केमिस्ट्री देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें बढ़ीं

हाल के दिनों में रिलीज हुई कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स और दर्शकों की निगाहें अब ‘कॉकटेल 2’ पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें- आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola