Sports : ऑक्सीजन पार्क वॉलीबॉल क्लब ‘ए’ ने जीता खिताब

Updated at : 26 Mar 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : ऑक्सीजन पार्क वॉलीबॉल क्लब ‘ए’ ने जीता खिताब

रांची जिला वॉलीबॉल लीग : फाइनल में ऑक्सीजन पार्क वॉलीबॉल क्लब ‘बी’ को हराया

विज्ञापन

रांची जिला वॉलीबॉल लीग : फाइनल में ऑक्सीजन पार्क वॉलीबॉल क्लब ‘बी’ को हराया

खेल संवाददाता, रांची

ऑक्सीजन पार्क वॉलीबॉल क्लब ‘ए’ ने रांची जिला वॉलीबॉल लीग का खिताब जीत लिया. रांची विश्वविद्यालय स्थित कोर्ट पर बुधवार को खेले गये फाइनल में उसने ऑक्सीजन पार्क वॉलीबॉल क्लब ‘बी’ को हराया. इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में ऑक्सीजन पार्क वॉलीबॉल क्लब ‘ए’ ने मारवाड़ी युवक व्यायामशाला को, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑक्सीजन पार्क वॉलीबॉल क्लब ‘बी’ ने रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी मनोरंजन संघ को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया.

समापन समारोह में रांची विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अजीत कुमार सिन्हा, रांची जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष सुनील सहाय, सीआइएसएफ के समादेष्टा हरेंद्र नारायण सिन्हा नेविजेता और उप विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया. मौके पररांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू सुदेश कुमार साहू, प्रीतम कुमार (एफओ), प्रकाश झा (सीसीडीसी), अजय प्रकाश (को-ऑर्डिनेटर), उत्तम राज, डॉ निशिकांत पाठक, राजेश गुप्ता, विकास वर्मा, संजय कुमार ठाकुर, सेतांक सेन, सुनिर्मल बोस के अलावा झारखंड वॉलीबॉल व रांची जिला वॉलीबॉल संघ के सदस्य व खिलाड़ी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola