Viral Video: पेड़ पर ही भिड़ गए सांप और छिपकली, दोनों में भयंकर लड़ाई, वायरल वीडियो में देखिए कौन जीता मुकाबला?

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video: सांप और छिपकली के बीच भयंकर लड़ाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सांप और छिपकली के बीच पेड़ पर भयंकर लड़ाई देखी जा सकती है. वीडियो काफी डरावना है. इसमें दोनों जानवरों की चीख से पूरा इलाका गूंज रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सांप और बड़ी प्रजाति की छिपकली के बीच जबरदस्त लड़ाई का सीन है. महज 27 सेकंड के वीडियो में दोनों काफी खूंखार होकर एक दूसरे को काट रहे हैं. उनकी दिल दहला देने वाली आवाज भी जंगल में गूंज रही है. वीडियो को डरावना है और जंगल में जिंदा रहने के लिए जारी संघर्ष को दर्शा रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. अब तक इसे हजारों लोगों ने देख लिया है.

छिपकली और सांप में भयंकर लड़ाई

वीडियो में दिख रहा है कि छिपकली और सांप के बीच भयंकर जंग छिड़ी हुई है. दोनों एक पेड़ पर लड़ाई कर रहे हैं. छिपकली ने सांप की गर्दन पकड़ रखा है तो सांप उसके आगे के पैर पर हमला करता दिख रहा है. दोनों डराने वाली आवाज भी निकाल रहे हैं. अपनी पूरी ताकत से दोनों जानवर एक दूसरे को काटने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि पहले छिपकली सांप पर जोरदार हमला करती है. उसके दांत सांप की त्वचा को जोर से पकड़े हुए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि हमला इतना जोरदार है कि सांप की चीख निकल जाती है. इसके बाद सांप भी पलटवार करता दिखाई दे रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

जंगल के एक सूखे पर पेड़ पर दोनों जानवरों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. @AmazingSights के आईडी से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 1.60 लाख लोगों ने देख लिया है. 27 सेकंड के वीडियो में दोनों प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे पर तीखा हमला करने नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा है कि इस लड़ाई में विजेता कौन हुआ. हालांकि वीडियो में किसी को जीतते या हारते नहीं दिखाया गया है. इस बीच कुछ यूजर्स का कहना है कि आखिर में सांप ही यह लड़ाई जीतेगा.

Also Read: कुत्तों को महंगा पड़ गया बैल से पंगा लेना, WWE स्टाइल में उठा-उठाकर पटका, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola