कुत्तों को महंगा पड़ गया बैल से पंगा लेना, WWE स्टाइल में उठा-उठाकर पटका, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Dec 2025 3:47 PM

विज्ञापन

Viral Video: बैल ने WWE स्टाइल में कुत्तों को पटका, एआई फोटो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. इस बार एक बैल और दो कुत्तों की लड़ाई का वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है. वीडियो देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. इसमें एक बैल दो कुत्तों को WWE फाइटर की तरह उठाकर पटकता दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दो कुत्ते एक ताकतवर बैल से पंगा लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि दोनों कुत्ते बैल को घेरकर भौंक रहे हैं और हमला करने की कोशिश में हैं. बैल भी काफी गुस्से में नजर आ रहा है. देखते ही दोनों दोनों कुत्तों पर बैल टूट पड़ता है और उनके WWE स्टाईल में उठा-उठाकर पटकना शुरू कर देता है. बैल अपने सींगो से एक कुत्ता को कई फीट ऊपर फेंकता दिखाई दे रहा है. इसके बाद वो दूसरे कुत्ते को भी उसी तरह अपनी सींगों से उठाकर ऊपर उछाल देता है.

वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि दोनों कुत्ते भी हार मानने को तैयार नहीं हैं. बैल के आगे चित्त होने के बाद भी दोनों फिर से उसपर हमला करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. लेकिन बैल की ताकत के सामने कुत्तों की एक नहीं चल रही है. बैल ने दोनों कुत्तों को उठाकर फेंका. देखने से लग रहा है मानो कोई प्रोफेशनल रेसलर अपने प्रतिद्वंद्वी को उठाकर पटक रहा हो. वीडियो में बैल की पावर देखकर हर कोई दंग है.

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. अब तक वीडियो को 2.55 लाख लोगों ने देख लिया है. 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. यूजर्स इस वीडियो को देखकर खूब ठहाके लगा रहे हैं. कई मजेदार कमेंट भी किए है. एक यूजर ने लिखा- वीडियो काफी फनी है. एक यूजर ने लिखा- हवा में उड़ने की कुत्तों की इच्छा पूरी हो गई. एक शख्स ने लिखा साउथ की फिल्मों की तरह एक्शन दिखा.

Also Read: 34 Second Viral Video: ब्रह्मांड की सबसे खतरनाक आवाज, दंग कर देगी ब्लैक होल की ध्वनि, यहां देखिए वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola