Viral Video: इंसानों की तरह बात करता है यह कौवा, मदद करने पर कहता है थैंक्यू सर, वायरल हो रहा वीडियो
Published by : Pritish sahay Updated At : 12 Dec 2025 7:00 PM
Viral Video: इंसानों की तरह बात करता है यह कौवा, मदद करने पर कहता है थैंक्यू सर, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं. ऐसे में वीडियो अगर पक्षियों और जानवरों का हो तो लोग उसे काफी पसंद करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो एक कौवे का है जो इंसानों की तरह बोलता है.
Viral Video: सोशल मीडिया में एक कौवा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह कौवा न सिर्फ इंसानों की शब्द बोलता है, बल्कि थैंक्यू सर बोलकर यह आभार भी जताता है. इंटरनेट में वायरल हो रहे वीडियो दिख रहा है कि कैसे यह चतुर पक्षी एक महिला के सवालों का जवाब दे रहा है. वीडियो देख यूजर्स हैरान है. सबसे बड़ी बात की यह पक्षी हिन्दी या इंग्लिश में बात नहीं करता है यह रशियन भाषा में बोलता है. इसकी भाषा भी काफी स्पष्ट है, जो वीडियो को और आकर्षक बना रहा है. इंटरनेट पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है.
रशियन भाषा में बात कर रहा कौवा
वीडियो में दिख रहा है कि यह कौवा रूसी भाषा में महिला से बात कर रहा है. इसी दौरान महिला कुछ कहती है तो कौवा थैंक्यू सर कहना सुनाई पड़ रहा है. इसके अलावा भी यह कौवा कई शब्दों का उच्चारण काफी अच्छे से कर रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इसके कैप्शन पर लिखा है. ‘एक कौआ जिसे रूसी बोलना सिखाया गया, उसकी भाषा बहुत ही शानदार लगती है.’ यह रावेन प्रजाति का कौवा है, जो काफी समझदार होने के साथ-साथ इंसानों की भाषा भी बोलना सीख जाते हैं.
वायरल हो रहा वीडियो
कौवे का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. अपलोड करने के कुछ ही घंटे के अंदर वीडियो को 60 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 11 सौ ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- रावेन कौवे सबसे बुद्धिमान पक्षी होते हैं, समुद्र में डॉल्फिन की तरह. एक और यूजर ने कौवे की फोटो के साथ लिखा- अविश्वसनीय रूप से बुद्धिमान प्राणी. कई और यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
Also Read: Viral Video: रेत का बादशाह है यह सांप, घातक और छिपकर हमला करने ने में माहिर, वीडियो हो रहा वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










