ePaper

गैस रिसाव रोकने के लिए नाइट्रोजन फ्लशिंग, कोल इंडिया के चेयरमैन केंदुआ पहुंचे

Updated at : 18 Dec 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
Coal India Chairman in Dhanbad Jharkhand News

नाइट्रोन फ्लशिंग से जहरीली गैस का असर कम करने में जुटी है टीम. फोटो : प्रभात खबर

Coal India Chairman in Dhanbad: धनबाद के केंदुआडीह में जारी गैस रिसाव के असर को कम करने के लिए नाइट्रोजन फ्लशिंग की जा रही है. स्थिति का जायजा लेने के लिए कोल इंडिया के चेयरमैन खुद केंदुआ पहुंचे. उन्होंने गैस रिसाव रोकने के लिए चल रहे प्रयासों के अलावा प्रभावित लोगों के लिए बने राहत कैंप, मेडिकल कैंप व अन्य जगहों का भी जायजा लिया.

विज्ञापन

Coal India Chairman in Dhanbad: कोल इंडिया के चेयरमैन बी साईराम गुरुवार को कुसुंडा एरिया के गैस प्रभावित गेस्ट हाउस परिसर पहुंचे. यहां गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए किये जा रहे नाइट्रोजन फ्लशिंग कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान बोरहोल में पाइप की मदद से ईवी क्वॉयल के जरिए लिक्विड नाइट्रोजन की फ्लशिंग की गयी.

डीसी पाणिग्रही ने एक्सपर्ट टीम के काम के बारे में बताया

चेयरमैन रांची से सड़क मार्ग से गुरुवार को अपराह्न करीब सवा तीन बजे कुसुंडा एरिया पहुंचे थे. उनके साथ बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान पीएमआरसी लिमिटेड के प्रमुख प्रोफेसर डीसी पाणिग्रही ने चेयरमैन को गैस रिसाव रोकने के लिए गठित विशेषज्ञ वैज्ञानिक टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी.

  • सीआइएल चेयरमैन रांची से सड़क मार्ग से पहुंचे केंदुआ गैस प्रभावित स्थल
  • राहत कैंप व मेडिकल सुविधा का किया निरीक्षण, दिये जरूरी दिशा निर्देश
  • नाइट्रोजन फ्लशिंग सफल होने पर दूसरे इलाकों में भी किया जायेगा इस्तेमाल

खदानों में मीथेन गैस का होना सामान्य बात

कोल इंडिया चेयरमैन ने गेस्ट हाउस परिसर के विभिन्न स्थानों पर गैस रिसाव का मापन कराया और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि खदानों में मीथेन गैस का होना सामान्य है. सतह पर आने के बाद उसका प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है. वर्षों पहले किये गये भूमिगत खनन के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. तकनीकी रूप से दक्ष वैज्ञानिकों की टीम लगातार इसे नियंत्रित करने में लगी है.

गैस को नियंत्रित करने में लगी टीम से बात करते कोल इंडिया के चेयरमैन. फोटो : प्रभात खबर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत है नाइट्रोजन फ्लशिंग

उन्होंने कहा कि नाइट्रोजन फ्लशिंग गैस के प्रभाव को कम करने का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत तरीका है. यहां इसका प्रयोग किया जा रहा है. इसमें सफलता मिलने पर अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जायेगा. क्षेत्र में रह रहे लोगों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक, आर्थिक, सामाजिक और वैज्ञानिक सभी स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं. केंद्र व राज्य सरकार से लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Coal India Chairman in Dhanbad: लोगों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रख शिफ्टिंग पर होगा निर्णय

गैस का प्रभाव समाप्त होने में लगने वाले समय के संबंध में पूछे गये सवाल पर चेयरमैन ने कहा कि फिलहाल इस पर कुछ कहना संभव नहीं है, क्योंकि वैज्ञानिक टीम निरंतर स्थिति का आकलन कर रही है. शिफ्टिंग के मुद्दे पर कहा कि आमजनों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर सामाजिक सहमति के आधार पर निर्णय लिया जायेगा.

कोल इंडिया के चेयरमैन ने राहत कैंप, कंट्रोल रूम और मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया

चेयरमैन ने केंदुआडीह दुर्गा मंदिर के पास बने राहत कैंप, कंट्रोल रूम और मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने लोगों से कोई असुविधा या समस्या होने पर जिला प्रशासन या बीसीसीएल को तत्काल सूचना देने की अपील की. मौके पर पुटकी अंचलाधिकारी विकास आनंद, पीबी एरिया के जीएम जीके मेहता, एजीएम एन. राय, एपीएम अभिषेक राय, एरिया प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष तिवारी, एरिया सेफ्टी ऑफिसर जीके सिंह सहित नाइट्रोजन फ्लशिंग कार्य की निगरानी कर रहे विभिन्न एजेंसियों के वैज्ञानिकों, अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

नाइट्रोजन फ्लसिंग स्थल पर की गयी थी बैरिकेडिंग

कोल इंडिया चेयरमैन बी साईराम के आगमन को लेकर सुबह से ही बीसीसीएल के अधिकारी अलर्ट मोड में थे. सीआइएसएफ जवानों को सुरक्षा में लगाया गया था. नाइट्रोजन फ्लशिंग स्थल के पास डेंजर जोन सावधान लिखा फीता लगाकर बैरिकेडिंग की गयी थी.

इसे भी पढ़ें

Gas Leak Kenduadih: केंदुआडीह में गैस रिसाव जारी, उपायुक्त ने एनडीआरएफ के साथ बनायी रणनीति

धनबाद में कोयला खदान से ‘जहरीली’ गैस के रिसाव से 2 की मौत, पीबी एरिया से निकाले जायेंगे 1000 से अधिक लोग

Dhanbad News : गैस रिसाव से फिर दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

धनबाद के केंदुआडीह में 800 पीपीएम से अधिक जहरीली गैस का हो रहा रिसाव, एक और मौत, स्कूल बंद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola