Dhanbad News: सोशल मीडिया पर भी हो रहा प्रचार, कई के हैंडल संभाल रही आइटी टीम
कई प्रत्याशी पोस्टर अपलोड कर सोशल मीडिया पर मांग रहे वोट
धनबाद नगर निगम चुनाव के मतदान का दिन जैसे-जैसे पास आ रहा है, प्रत्याशियों का प्रचार अभियान भी तेज हो रहा है. नगर निगम चुनाव में प्रचार अब केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहा. अब हर प्रत्याशी का लक्ष्य है कि उसकी पहचान, चुनाव चिह्न और संदेश हर मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचे. इसके लिए सभी सोशल मीडिया के ट्रेंड को अपना रहे हैं. प्रत्याशी हर घंटे अपनी गतिविधियों को सोशल साइट पर अपडेट कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर चुनाव चिह्न व क्रमांक नंबर के साथ हो रही अपील
इस बार नगर निगम चुनाव में सोशल मीडिया प्रचार का बड़ा मंच बन गया है. प्रत्याशी फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं. अब अधिकतर पोस्ट में चुनाव चिह्न व क्रमांक संख्या बड़े अक्षरों में लिखकर वोट की अपील की जा रही है. कहीं पोस्टर डिजाइन कर शेयर किये जा रहे हैं तो कहीं वीडियो संदेश वायरल किये जा रहे हैं.
सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स का ले रहे सहारा
चुनाव में अब आइटी सेल व सोशल मीडिया के जानकार युवाओं की भूमिका भी बढ़ गयी है. बड़ी पार्टियों के समर्थित प्रत्याशी के पास जहां सोशल मीडिया प्रोफेशनल और खर्चीली टीम है. जबकि अन्य प्रत्याशी सीमित संसाधनों में ही अपना प्रचार कर रहे हैं. कई प्रत्याशी तो खुद ही सोशल मीडिया हैंडल कर रहे हैं. कई बड़े प्रत्याशियों ने पीआर टीम को भी हायर किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए