धनबाद: हरे परिधानों में सजीं महिलाएं, कजरी-भजनों पर झूमे बच्चे; जीतपुर में मना सावन महोत्सव

Updated:
विज्ञापन

सावन महोत्सव में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

झरिया के जीतपुर गायत्री शक्तिपीठ में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ भगवान शिव की पूजा कर खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

जोड़ापोखर: जीतपुर गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में महिला मंडल के तत्वावधान में सावन महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार की बहनों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक कजरी, लोकगीत और शिव भजनों की प्रस्तुति दी. सुहागिन महिलाओं और बच्चों ने हरे रंग के परिधानों में सजकर नृत्य-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सावन के रंग में रंगे इस आयोजन में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना.

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को श्रृंगार सामग्री भेंट की और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की. भक्ति गीतों और लोकगीतों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा.

मौके पर रश्मि कपीला, आरती सिंह, गीता देवी, आरती पंडित, गुड़ी देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता तिवारी, आशा मिश्रा, संयुक्ता सिंह और शशिप्रभा सिंह सहित गायत्री परिवार की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola