ईद-मिलादुन्नबी पर केंदुआ में दिखा उत्साह, शांति समिति और पुलिस की मुस्तैदी में निकला जुलूस

Updated:
विज्ञापन

केंदुआ में सौहार्द और श्रद्धा के साथ मनाया गया जश्ने ईद-उल-मिलाद-उन-नबी | Prabhat Khabar Network

केंदुआडीह में ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन और शांति समिति ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

विज्ञापन

केंदुआ: केंदुआडीह थाना क्षेत्र में ईद-मिलादुन्नबी उल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. एक जुलूस निकाला गया, जिसमें केंदुआ चार नंबर मुस्लिम बस्ती, केंदुआ पांच नंबर, हाजरा बस्ती व गोधर 26 नंबर सहित आसपास के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

जुलूस का स्वागत गंसाडीह मोड़ और गोधर 26 नंबर के पास स्वागत समिति के सदस्यों ने किया. व्यवस्था को बनाये रखने में स्थानीय शांति समिति की अहम भूमिका रही. समिति के सदस्य रामगोपाल भुवानिया, तमाल राय, मनोज राय, राजू दास, बिनोद यादव और भगवान दास शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने व्यवस्था संभालने में सक्रिय सहयोग दिया.

विधि-व्यवस्था व सुरक्षा के दृष्टिकोण से केंदुआडीह पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा. थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार और एएसआइ जनक देव सिंह समेत पुलिस बल के जवान पूरे मार्ग पर तैनात रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola