धनबाद: चिटाहीधाम में 28 अगस्त से फुटबॉल का महासंग्राम, विजेता टीम को मिलेंगे 1.01 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

चिटाहीधाम में फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी | Prabhat Khabar Network

चिटाहीधाम में 28 अगस्त से स्व. पुना महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। विजेता टीम को 1.01 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

बरोरा: स्व. पुना महतो सेवा संस्थान की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त से श्रीश्री रामराज मंदिर, चिटाहीधाम स्थित फुटबॉल मैदान में स्व. पुना महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. टूर्नामेंट में अधिकतम 32 टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता फीफा के नियमों के अनुसार ग्रुप स्तर पर खेली जायेगी. आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता की तैयारी तेज कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.01 लाख रुपये नकद, खस्सी व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद, खस्सी व ट्रॉफी दी जायेगी. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये और चौथे स्थान की टीम को 10 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी.

टूर्नामेंट में धनबाद सांसद ढुलू महतो मुख्य अतिथि तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो विशिष्ट अतिथि होंगे. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय महतो, सचिव प्रदीप न्योगी के अलावा बसंत राय, गुड्डू महतो, बिटू सिंह, बिनोद चौहान, लक्की हरी, मुकेश तुरी, जगदीश भुइयां, शंकर बाउरी और सुबोध महतो सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. आयोजकों ने अधिक से अधिक टीमों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola