कतरास में ईद-उल-मिलादुन्नबी की धूम, जुलूस का जगह-जगह हुआ स्वागत; पुलिस रही मुस्तैद

Updated:
विज्ञापन

जुलूस | Prabhat Khabar Network

कतरास में ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने अमन और शांति के लिए दुआ की और जगह-जगह जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विज्ञापन

कतरास: ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को कतरास व आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय की ओर से जुलूस निकाला गया. श्यामडीह से निकला जुलूस राहुल चौक, भगत सिंह चौक, कतरास बाजार, कलाली फाटक, गुहीबांध, पंचगढ़ी बाजार व थाना चौक होते हुए छाताबाद पहुंचा.जुलूस में शामिल लोग इस्लामिक नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

छाताबाद में देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ की गई.मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए अल्पाहार, शीतल पेय और पानी का वितरण किया. छाताबाद पुल के समीप वार्ड दो के पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने एसडीपीओ अजित कुमार विमल सहित पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया.

मौके पर मासूम खान, सौकत खान, एनुल हक, फिरोज रजा, जावेद अंसारी, मो. इशराइल, रियाज कुरैशी, इम्तियाज खान, जियाउल हक, परवेज इकबाल और मो. निसार आदि मौजूद थे. विधि-व्यवस्था को लेकर कतरास थानेदार प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ जुलूस में पैदल गश्त करते रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola