Dhanbad News: चुनाव खर्च की दौड़ में इंदु देवी आगे, 20 को होगी तीसरी जांच

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: चुनाव खर्च की दौड़ में इंदु देवी आगे, 20 को होगी तीसरी जांच

धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के दूसरे चरण के लेखा-जोखा की जांच सोमवार को पूरी हुई.

विज्ञापन

धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के दूसरे चरण के लेखा-जोखा की जांच सोमवार को पूरी हुई. व्यय अनुश्रवण कोषांग की 56 सदस्यीय टीम ने प्रत्याशियों के खर्च का मिलान किया. जांच के बाद सामने आये आंकड़ों में इंदु देवी खर्च के मामले में सबसे आगे हैं. अब तक घोषित खर्च में इंदु देवी ने 14.96 लाख रुपये व्यय दिखाया है. जबकि 9.59 लाख रुपये खर्च के साथ चंद्रशेखर अग्रवाल दूसरे स्थान पर हैं. वहीं संजीव सिंह तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 6.46 लाख रुपये खर्च दिखाया है.

राजनीतिक गलियारों में इन आंकड़ों को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. चुनाव प्रचार में पोस्टर-बैनर, वाहन, जनसंपर्क अभियान, प्रचार सामग्री और सोशल मीडिया आदि गतिविधियों पर प्रत्याशियों ने खर्च किये है. मेयर पद के प्रत्याशी अधिकतम 25 लाख रुपये ही खर्च कर सकते हैं. अब तीसरे चरण की जांच 20 फरवरी को होगी. व्यय अनुश्रवण टीम का नेतृत्व नोडल पदाधिकारी डीएन राय एवं सहायक नोडल पदाधिकारी समीक कुमार कर रहे हैं.

अब तक किसने कितना किया खर्च

इंदु देवी : 14.96 लाख रुपयेचंद्रशेखर अग्रवाल : 9.59 लाख रुपये

संजीव सिंह : 6.46 लाख रुपयेरवि बुंदेला : 6.09 लाख रुपये

रवि चौधरी : 6.46 लाख रुपयेसंजीव कुमार : 5.27 लाख रुपये

शांतनू चंद्रा : 4.99 लाख रुपयेशमशेर आलम : 1.76 लाख रुपये

चिरकुंडा नगर परिषद : खर्च में शुक्ला राय सबसे आगे

चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शुक्ला राय खर्च के मामले में सबसे आगे हैं. दूसरे चरण तक उन्होंने 75 हजार रुपये खर्च दर्शाया है. इसके अलावा अध्यक्ष पद के अन्य 13 प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola