ePaper

Gas Leak Kenduadih: केंदुआडीह में गैस रिसाव जारी, उपायुक्त ने एनडीआरएफ के साथ बनायी रणनीति

Updated at : 09 Dec 2025 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
Gas Leak Kenduadih DC made strategy with NDRF

केंदुआडीह में गैस लीक पर चर्चा करते धनबाद के उपायुक्त. फोटो : प्रभात खबर

Gas Leak Kenduadih: उपायुक्त ने प्रभावित स्थल पर तत्काल दो कार्यपालक दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) व 40 सुरक्षा बलों की तैनाती का आदेश दिया. प्रशासन का उद्देश्य है कि निगरानी तंत्र मजबूत कर किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाना है.

विज्ञापन

Gas Leak Kenduadih: धनबाद जिले के केंदुआडीह क्षेत्र में जहरीली गैस का रिसाव जारी है. गैस रिसाव की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को एनडीआरएफ की टीम के साथ बैठक की. इसमें गैस रिसाव की वास्तविक स्थिति, खतरे के स्तर व इससे निपटने के वैज्ञानिक उपायों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने एनडीआरएफ को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों का गहन निरीक्षण कर गैस रिसाव से जुड़े अद्यतन आंकड़े तुरंत उपलब्ध करायें, ताकि समय पर फैसले लिये जा सकें. मौके पर एसी विनोद कुमार, डीडीएमओ संजय झा व एनडीआरएफ के अधिकारी मौजूद थे.

  • प्रभावित इलाकों में मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की होगी तैनाती, निगरानी व्यवस्था और होगी कड़ी
  • लोगों के सुरक्षित विस्थापन के लिए बेलगड़िया और करमाटांड़ टाउनशिप विकल्प के रूप में तैयार

दो मजिस्ट्रेट और 40 जवान होंगे तैनात

उपायुक्त ने प्रभावित स्थल पर तत्काल दो कार्यपालक दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) व 40 सुरक्षा बलों की तैनाती का आदेश दिया. प्रशासन का उद्देश्य है कि निगरानी तंत्र मजबूत कर किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाना है.

झारखंड की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Gas Leak Kenduadih: प्रभावित लोगों के सुरक्षित स्थानांतरण की तैयारी

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित विस्थापन की व्यवस्था कर रहा है. लोगों को बेलगड़िया व करमाटांड़ टाउनशिप में शिफ्ट होने के विकल्प दिये गये हैं, ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार सुरक्षित स्थान चुन सकें. लोगों की सुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें

धनबाद के केंदुआडीह में 800 पीपीएम से अधिक जहरीली गैस का हो रहा रिसाव, एक और मौत, स्कूल बंद

धनबाद में कोयला खदान से ‘जहरीली’ गैस के रिसाव से 2 की मौत, पीबी एरिया से निकाले जायेंगे 1000 से अधिक लोग

Dhanbad News : कनकनी कोलियरी कांटा घर के समीप भू-धंसान से गैस रिसाव, दहशत

Dhanbad News: गोधर में बना गोफ, गैस रिसाव से इलाके में दहशत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola