CM हेमंत के निर्देश पर मासूम अदिति की तलाश में रेस हुई रांची पुलिस, सुराग देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 May 2026 5:11 PM

विज्ञापन

रांची पुलिस द्वारा जारी किया विज्ञापन

Ranchi Child Missing Case: रांची के सदर थाना क्षेत्र के खोरहा टोली से लापता 18 माह की अदिति पांडे की खोज के लिए रांची पुलिस ने 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए सूचना देने वालों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

विज्ञापन

Ranchi Child Missing Case, रांची: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर के खोरहा टोली इलाके से 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने के मामले में रांची पुलिस अब आर-पार की जंग लड़ रही है. इस घटना की संवेदनशीलता और मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप के बाद पूरी पुलिस टीम अलर्ट मोड में है. बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस ने अब आम जनता की मदद मांगी है.

इनाम की घोषणा और गोपनीयता का वादा

रांची पुलिस ने घोषणा की है कि अदिति पांडे के बारे में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी, ताकि सुरक्षा को लेकर कोई संशय न रहे.

Also Read: आपसी रंजिश में उजाड़ा घर: चतरा में बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

इससे पहले मुख्यमंत्री ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रांची पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद जिले के आला अधिकारियों ने स्वयं मामले की कमान संभाली है. शहर के संदिग्ध इलाकों और सीमाओं पर लगातार छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

पुलिस ने की जनता से सहयोग की अपील

रांची पुलिस ने एक मार्मिक संदेश जारी करते हुए कहा है कि 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे को सकुशल खोजने में पुलिस का सहयोग करें. आपकी एक छोटी सी सूचना इस बच्ची को उसके बिछड़े परिवार से मिला सकती है. साथ ही पुलिस बच्चे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए आला अधिकारियों के नंबर भी जारी किया है, जो इस प्रकार की है. रांची एसएसपी: 9431706136, सिटी एसपी: 9431706137, सदर डीएसपी: 9431102090, सदर थाना प्रभारी: 9431706160.

Also Read: मनोहरपुर में भीषण सड़क हादसा : पुल के नीचे गिरी बारातियों से भरी पिकअप, 2 की मौत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola