11वीं से 13वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की अपील पर सुनवाई, 342 सफल अभ्यर्थियों ने जवाब के लिए मांगा समय

Updated:
विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट की फाइल फोटो.

झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा के परिणाम को रद्द करने की अपील याचिकाओं पर सुनवाई की. मामले में 342 सफल अभ्यर्थियों ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा.

विज्ञापन

रांची से राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट

JPSC News: झारखंड हाइकोर्ट ने 11वीं से 13वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य परीक्षा के रिजल्ट को रद्द करने को लेकर दायर अपील याचिकाओं पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस सोनक व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मामले की सुनवाई के दौरान 342 सफल अभ्यर्थियों की ओर से जवाब दायर करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे खंडपीठ ने स्वीकार कर लिया. साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन सप्ताह के बाद की तिथि निर्धारित की. 

जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने पक्ष रखा

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सभी सफल अभ्यर्थियों को मामले में नोटिस जारी करने को कहा था, ताकि वे अपना पक्ष रख सकें. सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय  पिपरावाल ने पक्ष रखा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अयूब तिर्की एवं अन्य की ओर से अपील याचिका दायर कर एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी गयी है. 

ये भी पढ़ें: रांची में सियासी घमासान शुरूः विधानसभा पहुंचे देवेंद्र महतो, जगन्नाथपुर मंदिर के पास 3 लेयर बैरिकेडिंग

ये भी पढ़ें: संविदा की सेवा जोड़ कर पेंशन देने के मामले में शिक्षा विभाग गयी हाइकोर्ट

एकल पीठ ने मुख्य परीक्षा के रिजल्ट को रद्द करने को लेकर दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने प्रार्थियों को सभी 342 अनुशंसित सफल अभ्यर्थियों को मामले में प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया था. साथ ही कोर्ट ने  कहा था कि इस केस के अंतिम निर्णय से सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रभावित होगी. 

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने आदेश के अनुपालन में अवमानना याचिका पर की सुनवाई, पलामू के उपायुक्त को हाजिर होने का निर्देश


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola