Ranchi news : स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर गुणवत्ता का होगा मूल्यांकन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 12:24 AM

विज्ञापन

जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक

विज्ञापन

रांची. सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, रांची की ओर से मंगलवार को जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आयोजित की गयी. डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि जिला गुणवत्ता समिति द्वारा एक टीम का गठन किया जायेगा. जो स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर गुणवत्ता मूल्यांकन का आकलन करने के साथ ही उसे दूर करने की रिपोर्ट तैयार कर जिला स्तर पर प्रस्ताव देगी. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बास्के ने शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प, एनक्यूएएस, इन्फेक्शन कंट्रोल पर प्रशिक्षण आयोजित करने की सलाह दी. डॉ रश्मि ने सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र के पास परिवार नियोजन परामर्शदाता बैठाने का सुझाव दिया, ताकि कार्यक्रम की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके. उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के सदस्यों के लिए क्वालिटी इंडिकेटर पर प्रशिक्षण का प्रस्ताव भी दिया. बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, डॉ एके झा, जिला क्वालिटी कंसल्टेंट अर्चना, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की प्राचार्य रंजीता कुमारी, पीएसआइ इंडिया से प्रणव कुमार झा सहित अन्य शामिल थे.

मेन रोड में नो पार्किंग में लगी छह कार जब्त

रांची. ट्रैफिक पुलिस ने मेन रोड में नो पार्किंग में लगी छह कार को जब्त किया है. मालूम हो कि वाहन मालिक वाहन को रोड पर ही लगा कर मार्केटिंग अथवा किसी अन्य काम से चले जाते हैं और वाहन घंटों रोड पर लगा रहता है. इससे रोड जाम व दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. नो पार्किंग में लगे वाहनों से 150 रुपये जुर्माना वसूला जाता है. वहीं डेंजर जोन के पास वाहन पार्क करने पर 600 रुपये जुर्माना लगाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola