PM Modi ने आदिवासी समुदाय के साथ किया सीधा संवाद, बोले- खत्म नहीं होगा आरक्षण, दुष्प्रचार से सचेत रहें
Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Oct 2024 8:56 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार सभी जनजातीय समुदाय की समस्याओं को हल करने का काम करेगी. मेरा प्रयास है कि हर जनजातीय समुदाय के चेहरे पर मुस्कान हो.
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को हजारीबाग दौरे के क्रम में राज्य के 30 जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद किया. उन्होंने अलग-अलग जनजातीय समुदाय की समस्याएं सुनी. कहा कि मेरे रहते किसी भी कीमत में एसटी, एससी व ओबीसी का आरक्षण समाप्त नहीं होगा. विपक्षी दल इसको लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं. इससे सचेत रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय समुदायों के विकास को लेकर कटिबद्ध है.
सरकार 75,800 से अधिक जनजातीय समूहों के घरों का करेगी विद्युतीकरण
केंद्र सरकार ने जन-मन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की है. सरकार ने तीन गांवों में 75,800 से अधिक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के घरों का विद्युतीकरण, 275 मोबाइल मेडिकल इकाइयों का संचालन और 500 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करेगी.
पीएम मोदी बोले- जनजातीय समुदाय की समस्याओं का हल करने का काम करेगी केंद्र सरकार
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि केंद्र सरकार सभी जनजातीय समुदाय की समस्याओं को हल करने का काम करेगी. मेरा प्रयास है कि हर जनजातीय समुदाय के चेहरे पर मुस्कान हो. बैठक में संताल, मुंडा, उरांव, हो, कोरबा, असूर, नगेसिया, बड़ाईक, लोहार, पहाड़िया, माल पहाड़िया समेत कई कई समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










