ऑनलाइन ठगी में रांची के तीन युवकों सहित नौ लोग नेपाल में गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 12:47 AM

विज्ञापन

नेपाल से रांची भेजी जाती थी जानकारी

विज्ञापन

रक्सौल/रांची. नेपाल के हेटौडा थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड में रांची के तीन युवकों सहित नौ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठगों में बिहार के पटना के आलमगंज थाने के नवनीत कुमार (28), झारखंड के शाहरुख खान (27), पटना के कुंदन कुमार (29), उत्तराखंड के नैनीताल निवासी के आशीष कब्डौला (26), रांची के विशाल (36), लोकेश कुमार दुबे (38), विकास कुमार सिंह (29), दिल्ली के नांगलोई दक्षिणी निवासी अरुण कुमार (28) व गाजियाबाद के कुणाल शर्मा (40) शामिल हैं. ठगों ने एक सिंडिकेट के माध्यम से नेपाल के हेटौडा में किराये का फ्लैट लेकर मेडी असिस्ट नाम से फर्जी दफ्तर खोल रखा था. वहां से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की आड़ में लोगों के साथ ऑनलाइन साइबर ठगी की जा रही थी. हेटौडा एसपी सीताराम रिजाल ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना दिल्ली निवासी द्रविन कुमार सिंह सहित तीन लोग फरार हैं. यहां परामर्श के नाम पर ऑनलाइन जुआ, ऑनलाइन सट्टेबाजी, गिफ्ट का लालच देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने और क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी की जा रही थी. जांच से पता चला कि रांची स्थित हेड ऑफिस में मेन सर्वर लगाकर ठगी का यह धंधा ””क्विक कॉल क्लाइंट सॉफ्टवेयर”” के माध्यम से चलाया जा रहा था. इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से टारगेट की पहचान कर उसकी जानकारी नेपाल से रांची भेजी जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola