अपह्नत नाबालिग सकुशल बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 9:54 PM
विज्ञापन
Birsa Munda
रातू पुलिस ने दो महीने से गायब नाबालिग छात्रा को अपहर्ता के घर से सकुशल बरामद कर लिया है.
विज्ञापन
रातू.
रातू पुलिस ने दो महीने से गायब नाबालिग छात्रा को अपहर्ता के घर से सकुशल बरामद कर लिया है. नाबालिग के परिजनों के बयान पर रातू थाना में कांड संख्या 415/24 दर्ज किया गया था. पुलिस ने कांड का खुलासा करते हुए नाबालिग को थाना क्षेत्र के धनई सोसो से बरामद किया है. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडेय ने उसका बयान रिकार्ड किया. वहीं, आरोपी श्याम उर्फ सुमित कुमार को भी मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया. उस पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर रांची के मारवाड़ी वीमेंस कॉलेज से अपहरण कर लेने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक, सुमित और छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह उसे लेकर बिहार चला गया. जहां फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे उम्र में हेराफेरी कर शिव मंदिर में शादी की. इसके बाद दोनों दिल्ली चले गये. इस बीच पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दोनों सोसो गांव लौट आये. पीड़िता के परिजनों की सूचना पर उसे आरोपी के घर से बरामद कर लिया गया. छात्रा के घरवालों ने लड़की का उम्र 18 से कम होने का दावा किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










