खेलो झारखंड 20 जून से होगा शुरू, 32 खेल में शामिल होंगे स्कूलों के खिलाड़ी
Updated at : 07 Apr 2024 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

इसकी शुरुआत विद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिता से होगी और 31 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर समाप्त होगी.
विज्ञापन
रांची. खेलो झारखंड प्रतियोगिता के नये सत्र की शुरुआत 20 जून से शुरू किया जायेगा. वहीं इसकी शुरुआत विद्यालय स्तर के खेल प्रतियोगिता से होगी और 31 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर समाप्त होगी. इसके बाद जो खिलाड़ी या टीम चयनित होगी, वो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जायेगी. इस नये सत्र में कुल 32 खेलों को शामिल किया गया है. वहीं पूरे आयोजन के दौरान 19 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.
इन खेलों को किया गया है शामिल
एथलेटिक्स, आर्चरी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हॉकी, योगा, चेस, क्रिकेट, कुश्ती, वुशु, कराटे, ताइक्वांडो, जूडो, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, मलखंब, जिमनास्टिक, गटका, हैंडबॉल, स्विमिंग, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, शूटिंग, स्केटिंग, स्कवॉश, टेबल टेनिस, टेनिस, नेटबॉल, फेंसिंग, सेपकटकरॉ.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




