Ranchi News: हास्य कवि सम्मेलन 12 को, तैयारी जोरों पर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 8:26 PM

विज्ञापन

Ranchi News: कवि सम्मेलन आयोजन समिति रांची की ओर से 12 मार्च को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

रांची. कवि सम्मेलन आयोजन समिति रांची की ओर से 12 मार्च को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया और मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने दी. उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुनील पॉल, ठहाकों के सरदार जानी बैरागी, हास्य व्यंग्य कवि रमेश मुस्कान, इटावा वीर रस के कवि गौरव चौहान, शृंगार रस की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ भुवन मोहिनी और हास्य-व्यंग्य के कवि शशिकांत यादव उपस्थित होंगे. जो कि हास्य रस, वीर रस, शृंगार रस और व्यंग्य पर कविता प्रस्तुत करेंगे.

सफल व्यवस्था के लिए कमेटी बनायी गयी

उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन में समिति द्वारा चार नये सदस्यों अंजय सरावगी, हरिशंकर कनोडिया, निर्भय शंकर हरित और चंद्र प्रकाश धेलिया को जोड़ा गया है. वहीं विनोद कुमार जैन एवं ललित कुमार पोद्दार ने बताया कि कवि सम्मेलन की सफल व्यवस्था के लिए कमेटी बनायी गयी है. जिसमें कई जिम्मेवारियां पवन शर्मा, विनोद जैन, ललित कुमार पोद्दार, अनिल कुमार अग्रवाल, पवन पोद्दार, कमल जैन, रतन मोर, मनोज बजाज, किशोर मंत्री और संजय सर्राफ को बांटी गयी हैं. समिति के सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कवि सम्मेलन में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola