Kal Ka Mausam: कहर ढाएगा पश्चिमी विक्षोभ, कल 11 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

झारखंड के 11 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट.
Kal Ka Mausam: प्रचंड ठंड झेल रहे झारखंड को अभी सर्दी से राहत मिलती नहीं दिख रही. मौसम विभाग ने कहा है कि नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. 11 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.
Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड ठंड पड़ रही है. अभी ठंड से राहत मिलेगी, ऐसे आसार नहीं दिख रहे. एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी तैयार हो रहा है, जिसकी वजह से मौसम बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 11 जिलों में कल यानी 9 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र रांची ने बुधवार को जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
झारखंड में 24 घंटे में 2-3 डिग्री घटेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले 2-3 दिन में इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे के दौरान डाल्टेनगंज में हल्के दर्जे की बारिश हुई.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चाईबासा का तापमान सबसे अधिक, लातेहार का सबसे कम
मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो लातेहार में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. चाईबासा का उच्चतम तापमान राज्य में सबसे अधिक रहा. लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और चाईबासा का उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह में तेज हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है. न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद ठंड और बढ़ जाएगी. कल रांची के न्यूनतम तापमान में तो कोई अंतर नहीं आएगा, लेकिन अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें
मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने दी आंदोलन की धमकी, देखें Video
रामगढ़ में आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंदा, चालक समेत 4 की मौत
रांची-टाटा NH-33 पर बाघ देखे जाने की खबर से चांडिल और चौका में दहशत, WII की टीम पहुंची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




