ग्लोइंग त्वचा के लिए आजमाएं ये नाइट स्किन केयर टिप्स

नाइट स्किन केयर टिप्स (Image-iStock)
Night Skin Care: चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए नाइट स्किन केयर भी जरूरी होता है. यहां हम कुछ ऐसे जरूरी टिप्स बता रहे हैं जिसे आजमाने से रातों रात चेहरे पर निखार आ जाएगी.
Night Skin Care: बेजान त्वचा में जान डालने के लिए सिर्फ दिन की देखभाल ही जरूरी नहीं है. चेहरे में रौनक बनाए रखने के लिए इसकी रात को भी देखभाल करना जरूरी होता है. यहां आज हम आपको चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए नाइट स्किन केयर टिप्स बताते हैं. इन टिप्स को आजमाकर आप अपनी रूखी त्वचा में नई जान डाल सकते हैं. इन टिप्स से आपके चेहरे की चमक भी बढ़ जाएगी. चलिए इन टिप्स को बताते हैं.
डबल क्लींजिंग जरूरी
दिन भर की व्यस्त लाइफ में हमारी त्वचा धूल, प्रदूषण और मेकअप से पूरी तरह भर जाती है. इसलिए रोज रात को सोने पहले डबल क्लींजिंग करना बहुत जरूरी है. अपनी स्किन के हिसाब से आप पहले एक ऑयल-बेस्ड क्लींजर से मेकअप और गंदगी को साफ करें. फिर फोम या जेल-बेस्ड क्लींजर से स्किन को साफ करें. इससे आपकी स्किन फ्रेश नजर आएगी.
एक्सफोलिएट करें
एक्सफोलिएट करने से आपके त्वचा की सफाई अच्छे से होती है. एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है और चेहरे में चमक आती है. आप रात को हफ्ते में दो बार चेहरे को साफ करने के लिए एक्सफोलिएट करें.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: इन घरेलू उपायों से दमक उठेगा चेहरा, नहीं होगी पार्लर जाने की जरूरत
सीरम का करें इस्तेमाल
स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने के लिए सीरम का इस्तेमाल किया जाता है. सीरम का इस्तेमाल आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार कर सकते हैं.
मॉइस्चराइजर है जरूरी
स्किन को सॉफ्ट और स्वस्थ रखने के लिए मॉइस्चराइजर सबसे ज्यादा जरूरी है. त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर जरूरी होता है. रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
यह भी पढ़ें: इन आसान घरेलू नुस्खों से निखर उठेगी चेहरे की रौनक
यह भी पढ़ें: Beauty Care Tips: चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, स्किन केयर के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




