मंत्री जी, पापा को कैंसर है, बेहतर इलाज करा दीजिए, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से युवती की गुहार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी.
Dr Irfan Ansari Janata Darbar in Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के जनता दरबार में 40 लोगों ने अपनी समस्या रखी. इनमें एक युवती भी थी, जिसने कहा- मंत्री जी, पापा को कैंसर है. प्लीज उनका बेहतर इलाज करवा दीजिए. और कौन-कौन सी समस्याएं आईं, यहां पढ़ें.
Dr Irfan Ansari Janata Darbar: मंत्री जी, मेरे पापा को कैंसर है. प्लीज आप उनका बेहतर इलाज करा दीजिए. एक युवती यह गुहार लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के जनता दरबार में पहुंची थी. युवती ने कहा कि कैंसर पीड़ित उसके पिता अपना इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं. इसलिए स्वास्थ्य मंत्री उनका बेहतर इलाज करवा दें. स्वास्थ्य मंत्री ने युवती की बात को सुना और अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए.
डॉ इरफान अंसारी के जनता दरबार में 40 लोगों ने रखी समस्याएं
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के जनता दरबार में मंगलवार को 40 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. स्वास्थ्य, जमीन, मंईयां सम्मान योजना, नौकरी, थाना, अबुआ आवास समेत कई तरह के मामले उनके सामने आये.
महिला ने लगाई बंद पड़ी पीडीएस दुकान खुलवाने की गुहार
जनता दरबार में एक महिला ने कहा कि उसके पति के निधन के बाद पीडीएस दुकान बंद पड़ी है. कोई ध्यान नहीं दे रहा. पीडीएस दुकान खुल जाये, तो वह अपने बच्चों का भरण-पोषण सही तरीके से कर पाएगी.
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
डॉ अंसारी ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश भी दिया. कहा कि जो भी फरियादी आए हैं, उनके मामले में क्या कार्रवाई हुई, उसकी प्रगति से भी उन्हें (मंत्री को) अवगत कराएं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जनता की समस्या जानेंगे, उसका समाधान भी करेंगे – डॉ इरफान
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनता की समस्या को जानेंगे और उसका समाधान भी करेंगे. झारखंड के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनायेंगे. इसका असर एक सप्ताह बाद दिखने लगेगा.
रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एचएमपीवी वायरस का झारखंड में कोई असर नहीं : अंसारी
उधर, डॉ अंसारी ने कहा है कि झारखंड में एचएमपीवी वायरस का कोई असर नहीं है. केंद्र सरकार की एडवाइजरी का इंतजार किया जा रहा है. सचिव को सभी सिविल सर्जन से बात करने का निर्देश दिया गया है. झारखंड सरकार इससे निबटने के लिए तैयार है. बाहर से आने वाले लोगों की जांच की व्यवस्था होगी.
इसे भी पढ़ें
रामगढ़ में आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंदा, चालक समेत 4 की मौत
इंग्लैंड और मलयेशिया से आई बेटियों ने किया पिता का अंतिम संस्कार, अर्थी को कंधा भी दिया
रांची-टाटा NH-33 पर बाघ देखे जाने की खबर से चांडिल और चौका में दहशत, WII की टीम पहुंची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




