ePaper

मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने दी आंदोलन की धमकी, देखें Video

Updated at : 08 Jan 2025 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
dhanbad news maiya samman yojana

बीडीओ से शिकायत करने पहुंचीं मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने से नाराज महिलाएं.

Dhanbad News: धनबाद की महिलाओं ने मंईयां सम्मान का पैसा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. महिलाओं का कहना है कि प्रखंड और अंचल कार्यालय के चक्कर लगा-लगाकर थक गए. मंईयां सम्मान की एक भी किस्त नहीं मिली. वोट हमसे ले लिया, अब पैसे नहीं दे रहे. देखें Video.

विज्ञापन

Dhanbad News| धनबाद, सुमन सिंह : मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की धमकी दी है. महिलाओं ने कहा है कि प्रखंड और अंचल कार्यालय के चक्कर लगाकर थक गए. आज तक एक भी किस्त नहीं मिली. महिलाओं ने कहा है कि वोट लेने के समय ले लिया, अब मंईयां सम्मान के पैसे नहीं दे रहे हैं. महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर मंईयां सम्मान नहीं मिला, तो बाघमारा प्रखंड कार्यालय पर आंदोलन करेंगे.

मीरा देवी ने कहा- नवंबर में आवेदन जमा किया, अब तक नहीं मिली एक भी किस्त.

महिलाओं का आरोप- महीनों से कार्यालयों के लगा रहे चक्कर

महिलाओं ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महीनों से प्रखंड और अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहीं हैं. बाघमारा प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों एवं वार्डों की दर्जनों महिलाएं आतीं हैं और कार्यालय से निराश होकर लौट जातीं हैं. इनका कहना है कि सरकार ने लाखों महिलाओं के अकाउंट में 5 किस्तें भेज दी, उनके अकाउंट में अब तक पैसे नहीं आए.

महिलाओं ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

नाराज महिलाओं ने व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. महिलाओं ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने 6 जनवरी को महिलाओं के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर कर दिए. उन महिलाओं के खाते में 15 फरवरी को फिर से 2500 रुपए आ जाएंगे. हमारे खाते में अब तक एक भी किस्त नहीं आई है.’

सुमन सिंह बोलीं- योजना का लाभ नहीं मिला, तो देंगे धरना.

‘ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया’

इन महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म भरा है. आंगनबाड़ी में भी सभी कागजात दिए थे. साइबर कैफे में भी सभी कागजात को ऑनलाइन अपलोड करवाया था. बावजूद इसके योजना का लाभ आज तक नहीं मिला.

‘जिम्मेदार लोगों की लापरवाही से नहीं मिल रहा योजना का लाभ’

मंईयां सम्मान योजना से वंचित इन महिलाओं ने कहा कि चुनाव से पहले लोग वोट मांगने आए थे. कहा कि मंईयां सम्मान योजना का लाभ जरूर मिलेगा. वोट खत्म होने के बाद अब हमारी बात कोई सुनने को तैयार नहीं है. महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार लोगों की लापरवाही की वजह से उनको योजना का लाभ नहीं मिल रहा है.

मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाएं पहुंचीं अंचल अधिकारी के कार्यालय.

महिलाओं ने दी धरना पर बैठने की धमकी

महिलाओं ने यह भी कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) से उन्होंने लिखित शिकायत की है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उनकी बातों को रांची तक पहुंचाया जाएगा. उनके आवेदन पर जल्द कार्रवाई होगी और उनको भी योजना का लाभ मिले, इसकी व्यवस्था करेंगे. महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही उनको योजना का लाभ नहीं मिला, तो वे बाघमारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में धरना पर बैठ जाएंगी.

सीओ बोले- महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने का करेंगे प्रयास

उधर, बाघमारा के सीओ बालकिशोर महतो ने कहा कि निगम क्षेत्र की महिलाओं ने फॉर्म में ग्रामीण क्षेत्र का पता भर दिया है. इसकी वजह से निगम क्षेत्र की महिलाओं को दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा कि जो भी समस्या है, उसे ठीक कर जल्द सभी को मंईयां सम्मान का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे.

इसे भी पढ़ें

8 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

रांची-टाटा NH-33 पर बाघ देखे जाने की खबर से चांडिल और चौका में दहशत, WII की टीम पहुंची

रामगढ़ में आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंदा, चालक समेत 4 की मौत

मंत्री जी, पापा कैंसर को कैंसर है, बेहतर इलाज करा दीजिए, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से युवती की गुहार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola