ePaper

Jharkhand Weather: गढ़वा और कोडरमा जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी

Updated at : 08 Sep 2024 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather aaj ka mausam imd

Jharkhand Weather: अगले 2 से 3 घंटे में झारखंड के गढ़वा और कोडरमा जिले में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के 2 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. मौसम केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रविवार को गढ़वा और कोडरमा जिले के कुछ भागों में गरज तथा वज्रपात केसाथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.

मौसम केंद्र ने अब तक 7 बार जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने इसके पहले मौसम केंद्र ने गोड्डा और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ जगहों पर वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग ने रविवार को सुबह से शाम तक 7 बार तात्कालिक चेतावनी जारी की. सुबह 5:25 बजे पहली चेतावनी जारी की.

झारखंड के 9 जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

इसमें झारखंड के 9 जिलों साहिबगंज, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिले में वर्षा के साथ वज्रपात का पूर्वानुमान जारी किया. दूसरी चेतावनी दिन के 12:53 बजे आई. इसमें चतरा, गुमला और लातेहार जिले में कहीं-कहीं वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी दी.

2 घंटे में मौसम विभाग ने जारी की 3 तात्कालिक चेतावनी

13:47 बजे एक और अलर्ट जारी करके कहा कि पाकुड़ और पलामू जिले में कुछ जगहों पर वर्षा होगी. 14:53 बजे मौसम केंद्र ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले 2 से 3 घंटे में गरज एवं वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम केंद्र ने 15:37 में एक और बुलेटिन जारी किया. इसमें पाकुड़, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में वर्षा-वज्रपात की संभावना जताई.

लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह

इसके करीब डेढ़ घंटे बाद 16:50 बजे गोड्डा और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं वर्षा-वज्रपात की संभावना जताई. 17:37 बजे मौसम केंद्र ने कहा कि गढ़वा और कोडरमा में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने इस दौरान लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा है.

Also Read

Kal Ka Mausam: 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather: कमजोर रहा मानसून, जानें झारखंड में कब होगी भारी बारिश

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, जानें झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में 4 दिन तक होगी भारी बारिश, जारी हुई चेतावनी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola