Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, जानें झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है. ट्रफ लाइन हरियाणा, उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए मणिपुर की ओर बढ़ रहा है. झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया बन गया है. यह इस वक्त उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटवर्ती इलाके में है. अगले दो दिनों में इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड के कई जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि मानसून ट्रफ इस वक्त सूरतगढ़, रोहतक, ओराई, मांडला से होते हुए आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है.

झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना

अभिषेक आनंद ने कहा कि ईस्ट-वेस्ट टर्फ इस वक्त पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश और उससे सटे हरियाणा से लेकर मणिपुर तक जा रहा है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार (6 सितंबर) को झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

गोड्डा और बारियातू में हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधि सामान्य रही. कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. गोड्डा और बारियातू में भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 84.4 मिलीमीटर वर्षा गोड्डा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया.

सरायकेला का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा

सरायकेला का उच्चतम तापमान 38.1 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया. झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के मौसम केंद्र में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड में मौसम विभाग के 9 अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में कल भारी बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola