ePaper

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड में मौसम विभाग के 9 अलर्ट

Updated at : 05 Sep 2024 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather aaj ka mausam imd alert bay of bengal low pressure area

बारी-बारी से मौसम विभाग ने जारी किए 9 अलर्ट.

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा. आईएमडी ने 9 अलर्ट जारी कर 20 जिलों में वर्षा की चेतावनी दी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में बने इस लो प्रेशर एरिया का असर झारखंड पर भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने झारखंड के लिए अब तक 9 अलर्ट जारी किए हैं. इसमें कहा है कि 20 जिलों में बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की आशंका है.

9 बार जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, 20 जिलों में वर्षा की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार को सुबह से अब तक 9 अलर्ट जारी किए हैं. इसमें 20 जिलों में गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मौसम केंद्र की पहली चेतावनी में कहा गया कि लातेहार और लोहरदगा जिले में कुछ घंटों में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

इन 20 जिलों में जारी हुआ है बारिश का अलर्ट

  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • पाकुड़
  • दुमका
  • धनबाद
  • गिरिडीह
  • गुमला
  • हजारीबाग
  • जामताड़ा
  • रांची
  • गढ़वा
  • सरायकेला-खरसावां
  • चतरा
  • पलामू
  • सिमडेगा
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • खूंटी
  • कोडरमा
  • बोकारो
  • देवघर

पाकुड़ और दुमका में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा का अलर्ट

सवा घंटे बाद ही मौसम केंद्र रांची ने दूसरा येलो अलर्ट जारी किया. कहा कि पाकुड़ और दुमका जिले में कहीं-कहीं कुछ ही घंटों बाद बारिश होगी. वज्रपात भी होने की आशंका है. दूसरी तात्कालिक मौसम चेतावनी के बाद तीसरी चेतावनी 4 घंटे बाद जारी हुई. इसमें राजधानी समेत 7 जिलों के लिए अलर्ट था.

रांची समेत इन जिलों में वर्षा की प्रबल संभावना

मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने तात्कालिक मौसम चेतावनी में कहा कि धनबाद, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, लोहरदगा और राजधानी रांची में कुछ ही घंटों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

एक घंटे के अंदर जारी हुआ चौथा अलर्ट

तीसरे अलर्ट को एक घंटे भी नहीं बीते थे कि मौसम केंद्र ने चौथा अलर्ट जारी कर दिया. यह अलर्ट 3 जिलों के लिए था. इसमें गढ़वा, लातेहार और सरायकेला-खरसावां जिले में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी थी. एक घंटे बाद एक और चेतावनी आई. इसमें कहा गया कि अगले 2 घंटे के दौरान गर्जन, वज्रपात के साथ रांची शहर में वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

महज 7 मिनट बाद आई मौसम विभाग की छठी चेतावनी

महज 7 मिनट बाद छठा अलर्ट भी मौसम केंद्र की ओर से जारी कर दिया गया. इसमें 4 जिलों में वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी दी गई थी. मौसम केंद्र ने कहा कि चतरा, पलामू, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

7वें अलर्ट में 12 जिले के लोगों को किया गया सतर्क

सातवां अलर्ट करीब डेढ़ घंटे बाद आया. इसमें चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा की संभावना जताई गई. कहा गया कि लोग सावधान और सतर्क रहें.

रांची शहर के लिए दिन में 2 बार मौसम केंद्र ने दी चेतावनी

सातवें अलर्ट के साथ रांची के लिए अलग से अलर्ट जारी किया गया. कहा गया कि रांची शहर में अगले 2 घंटे के दौरान गरज के साथ वर्षा एवं वज्रपात होने की प्रबल संभावना है. फिर करीब 1 घंटे 40 मिनट बाद 9वीं बार अलर्ट जारी किया गया. इसमें बोकारो, देवघर, गिरिडीह और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है.

खराब मौसम में सावधान और सतर्क रहें लोग – मौसम केंद्र

मौसम केंद्र ने लोगों से सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा है. कहा है कि अगर खराब मौसम में कहीं फंस जाएं, तो सुरक्षित जगह चले जाएं. अगर आप खेत में हैं या जंगल की तरफ चले गए हैं और मौसम बिगड़ गया है, तो तुरंत वहां से दूर हो जाएं. पेड़ के नीचे न रहें. बिजली के पोल के आसपास भी न रहें. पक्की छत के नीचे चले जाएं.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड के 5 जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में कल भारी बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola