Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में कल भारी बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

26 को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है. 27 को उत्तर-पूर्वी जिलों के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पलामू को छोड़कर सभी जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. अधिकांश जिलों का तापमान 40 के नीचे उतर गया है. वहीं, रांची के मौसम की बात करें तो अधिकतर समय बादल छाये. इस दौरान हल्की धूप खिली. मौसम विभाग ने सोमवार को पूरे राज्य में हल्की बारिश की संभावना जतायी है. इसके अलावा 25 जून को अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी. संताल परगना और कोल्हान वाले इलाके में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

26 को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है. 27 को उत्तर-पूर्वी जिलों के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है. हालांकि इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात के भी आसार जताये गये हैं. इसे लेकर दिशा निर्देश भी दिया गया. मौसम विज्ञान केंद्र ने अपील की है कि ऐसी स्थिति में किसी सुरक्षित चले जाएं. किसी पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के आस पास न रहें. हवा की गति भी सामान्य से तेज चलेगी. बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

कोल्हान पहुंचा मॉनसून

मॉनसून संताल परगना के बाद अब कोल्हान पहुंच गया है. कोल्हान वाले जिलों में मॉनसून अरब सागर से चलनेवाले टर्फ से आया है. मौसम विभाग ने कहा है कि धीरे मॉनसून पूरे राज्य में अपना असर दिखायेगा.

पलामू में अभी भी गर्मी से राहत नहीं :

रविवार को सबसे अधिक गर्मी पलामू में पड़ी. यहां का तापमान 40.2 डिग्री सेसि रहा. पलामू के साथ-साथ गढ़वा का तापमान भी 40 डिग्री सेसि के पार रहा. वहीं, सबसे अधिक बारिश भी गोड्डा जिले में हुई. यहां करीब 29 मिमी बारिश हुई. सरेयाहाट, सारठ आदि स्थानों पर भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. बारिश होने से राज्य के अन्य जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि राजधानी का अधिकतम तापमान अगले कुछ दिनों तक 32-34 डिग्री सेसि के बीच ही रहेगा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून का प्रवेश, रांची में बारिश, अगले कुछ घंटों में इन जिलों में भारी वर्षा के आसार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola