Kal Ka Mausam: 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा.
Kal Ka Mausam: झारखंड के 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. कल कैसा रहेगा मौसम, यहां पढ़ें.
Kal Ka Mausam: झारखंड के 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने कहा है कि झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने का भी अनुमान है.
झारखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी
रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि झारखंड के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.
5 दिन तक अधिकतम तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव
उन्होंने कहा कि अगले 5 दिनों तक झारखंड में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होता नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना हुआ है. पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में यह 9 सितंबर तक डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा.
बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ
इसके बाद अगले 3-4 दिनों में यह गांगेय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ जाएगा. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक ट्रफ लाइन बना हुआ है. मानसून ट्रफ इस वक्त बीकानेर, नारनौल, सीधी, संबलपुर से होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है.
कुरडेग में हुई 91.2 मिलीमीटर वर्षा
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधि सामान्य रही. कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुरडेग, मझगांव और डालटेनगंज में भारी वर्षा हुई. सबसे अधिक 91.2 मिलीमीटर वर्षा सिमडेगा जिले के कुरडेग में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37 डिग्री सरायकेला में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेंटीग्रेड मौसम केंद्र रांची में रिकॉर्ड किया गया.
Also Read
Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड में मौसम विभाग के 9 अलर्ट
Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, जानें झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




