Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में 4 दिन तक होगी भारी बारिश, जारी हुई चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट.

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 4 दिन तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि 10 सितंबर तक भारी वर्षा होगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों सावधान हो जाइए. आने वाले 4 दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होगी. ऐसा मौसम विभाग ने कहा है. शुक्रवार को मौसम विभाग ने स्पेशल बुलेटिन जारी किया, जिसमें कहा है कि 7, 8, 9 और 10 सितंबर को झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया स्पेशल बुलेटिन

भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के पहले स्पेशल बुलेटिन में कहा कि झारखंड में 7 से 10 सितंबर 2024 तक भारी वर्षा होगी. 7 सितंबर को राज्य के पश्चिमी एवं दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

दक्षिणी झारखंड में भारी वर्षा की संभावना

8 सितंबर को झारखंड के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है. 9 सितंबर को उत्तरी-मध्य एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. 10 सितंबर को राज्य के दक्षिणी एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

7 से 10 सितंबर तक झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

रांची स्थित मौसम केंद्र ने 7 से 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक, इन जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर यानी 70 से 110 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है. किस दिन किस-किस जिले में भारी वर्षा होने की संभावना है, इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां बता देते हैं.

7 सितंबर को इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • पलामू
  • गढ़वा
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • गुमला
  • खूंटी
  • सिमडेगा
  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां

8 सितंबर को 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट

  • सिमडेगा
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • पूर्वी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां

9 सितंबर को रांची समेत इन 9 जिलों में भारी बारिश होगी

  • रांची
  • हजारीबाग
  • रामगढ़
  • बोकारो
  • धनबाद
  • जामताड़ा
  • देवघर
  • गिरिडीह
  • कोडरमा

10 सितंबर को 9 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

  • लोहरदगा
  • गुमला
  • सिमडेगा
  • रांची
  • खूंटी
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • रामगढ़
  • पूर्वी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

झारखंड के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. स्पेशल बुलेटिन जारी कर मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश होती रहेगी.

कल कहां-कहां बारिश होगी

झारखंड के इन जिलों में कल भारी बारिश होने की संभावना है.
– गढ़वा
– लातेहार
– लोहरदगा
– गुमला
– खूंटी
– सिमडेगा
– पूर्वी सिंहभूम
– पश्चिमी सिंहभूम
– सरायकेला-खरसावां

Also Read

Kal Ka Mausam: 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Ranchi Ka Mausam: रांची में आज एक से दो बार होगी बारिश, जानें कितना रहेगा उच्चतम तापमान

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola