ePaper

Ranchi Ka Mausam: रांची में आज एक से दो बार होगी बारिश, जानें कितना रहेगा उच्चतम तापमान

Updated at : 06 Sep 2024 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
aaj ka mausam

रांची का मौसम.

Ranchi Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को एक से दो बार बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

विज्ञापन

Ranchi Ka Mausam: झारखंड में शुक्रवार (6 सितंबर) को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. राजधानी रांची में दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे. एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना है. यह अभी आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाके में है. यह हरियाणा, उत्तर प्रदेश से गुजर रहा है, जो आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के रास्ते बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा.

रांची का अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम पारा चढ़ा

झारखंड में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 5 सितंबर की तुलना में 1 डिग्री कम रहेगा. लेकिन, न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि होती दिख रही है.

रांची में अब तक 871.1 मिलीमीटर हुई मानसून की बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि रांची में मानसून के सीजन में सामान्य बारिश हुई है. राजधानी में अब तक 871.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य बारिश से 2 फीसदी अधिक है. राजधानी में 855.9 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. झारखंड में 840.2 मिलीमीटर की जगह 728.6 मिलीमीटर ही वर्षा हो पाई है.

Also Read

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड में मौसम विभाग के 9 अलर्ट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ, ओड़िशा में साइक्लोन, झारखंड में झमाझम बारिश का अलर्ट

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola