Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ, ओड़िशा में साइक्लोन, झारखंड में झमाझम बारिश का अलर्ट

झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा.
Kal Ka Mausam: मानसून ट्रफ लगातार बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. ओड़िशा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से झारखंड में वर्षा-वज्रपात होने का अनुमान है.
Table of Contents
Kal Ka Mausam: मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर, ओड़ाई, बलिया, आसनसोल, बागती होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. असम और उससे सटे इलाकों में के साथ-साथ ओड़िशा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. शुक्रवार (12 जुलाई) को भी कई जिलों में अच्छी-खासी बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.
झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. बृहस्पतिवार को रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि शुक्रवार को झारखंड में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मौसम केंद्र की ओर से कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में बृहस्पतिवार को भी अच्छी-खासी बारिश देखने को मिली. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हुआ.
अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देगा गर्मी से राहत
मौसम वैज्ञानिक ने कल के मौसम के बारे में बताया कि शुक्रवार को राज्य में कई जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका है. कुछ जगहों पर झमाझम बारिश भी हो सकती है. उन्होंने बताया कि झारखंड में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी. इसके बाद 2 दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा. कहा कि 13 जुलाई को भी कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.
गुमला के डुमरी में हुई सबसे ज्यादा 70.8 मिलीमीटर वर्षा
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहा कि मानसून की गतिविधि कमजोर होने के बावजूद कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. गुमला जिले के डुमरी में सबसे अधिक 70.8 मिलीमीटर वर्षापात हुआ. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेंटीग्रेड रांची स्थित मौसम केंद्र में रिकॉर्ड किा गया.
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




