Jharkhand Weather: रांची, देवघर, समेत झारखंड के 8 जिलों में बदला मौसम, अगले 3 घंटे झमाझम बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

रांची में झमाझम बारिश.फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के 8 जिलों में बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. मौसम के अलर्ट से जुड़ी लेटेस्ट खबर यहां पढ़ें.
Jharkhand Weather: झारखंड के 8 जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि राजधानी रांची समेत 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने 3:53 बजे जारी किया वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट
मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को 3:53 बजे येलो अलर्ट जारी किया. इसमें कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में अगले एक से 3 घंटे में हल्के दर्जे की गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की संभावना है. इसके पहले मौसम विभाग ने 3 और चेतावनी जारी की.
2 घंटे में मौसम विभाग की ओर से जारी हुई 4 चेतावनी
पहली चेतावनी 1:52 बजे, दूसरी चेतावी 2:44 बजे और तीसरी चेतावनी 3:42 बजे जारी की. मौसम विभाग पहली चेतावनी में चतरा और गुमला जिले में गरज के साथ वर्षा एवं वज्रपात का अलर्ट जारी किया, जबकि दूसरी चेतावनी में देवघर, लातेहार और रामगढ़ जिले के कुछ भागों में वर्षा एवं वज्रपात होने की चेतावनी दी.
साहिबगंज एवं गोड्डा में भी गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट
तीसरे अलर्ट में साहिबगंज एवं गोड्डा जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की. इसके बाद जो वेदर वार्निंग जारी हुई, उसमें कहा कि राजधानी रांची में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. वज्रपात के साथ-साथ वर्षा भी हो सकती है.
रांची में बदल गया मौसम, बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत
इस तरह मौसम विभाग ने 2 घंटे के भीतर 4 अलर्ट जारी किया. कहा कि झारखंड के कम से कम 8 जिलों में मौसम बदलेगा. गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात भी होने की आशंका है. इसलिए सावधान एवं सतर्क रहें. सभी लोग सुरक्षित जगहों पर रहें. खेत-खलिहान की ओर न जाएं. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. आखिरी अलर्ट के थोड़ी ही देर बाद रांची में मौसम बदल गया. झमाझम बारिश हुई. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.
झारखंड के इन 8 जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट
- साहिबगंज
- गोड्डा
- देवघर
- लातेहार
- रामगढ़
- चतरा
- गुमला
- रांची
Also Read
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ, झारखंड के 8 जिलों में वज्रपात का अलर्ट
Jharkhand Weather : आज से बढ़ेगा तापमान, फिर सतायेगी गरमी, जानें संताल परगना में कब होगी बारिश
Jharkhand Weather: फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, बारिश-वज्रपात के आसार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




