Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ, झारखंड के 8 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

झारखंड कैसा रहेगा कल का मौसम.
Kal Ka Mausam: झारखंड में कल 8 जिलों में वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. कहा है कि मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है.
Table of Contents
Kal Ka Mausam: मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. जैसलमेर, चित्तौरगढ़, रायसेन, मांडला, रायपुर, कलिंगपटनम होते हुए यह बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 9 जुलाई को कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है.
2 से 3 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का अधिकतम तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आएगी. हालांकि, अभी 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जुलाई को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने का अनुमान है. इसके बाद 2 दिन यानी 10 और 11 जुलाई के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है.
झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
12 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबग, धनबाद और गिरिडीह में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की गतिविधि सामान्य रही. कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हुई.
रनिया में सबसे ज्यादा 74.2 मिलीमीटर वर्षा
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, खूंटी जिले के रनिया में सबसे ज्यादा 74.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. दुमका के मसानजोर में 68.8 मिलीमीटर और जामताड़ा में 68.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड रांची के मौसम केंद्र में रिकॉर्ड किया गया.
झारखंड में अब तक 135.1 मिलीमीटर हुई मानसून की बारिश
मानसून के सीजन में अब तक झारखंड में 135.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि 1 जून से 8 जुलाई के बीच यहां 265 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थे. मानसून के सीजन में यह सामान्य से 49 फीसदी कम वर्षा है. मानसून की इतनी कम बारिश ने झारखंड के किसानों की चिंता बढ़ा दी है. सामान्य से सबसे कम वर्षा सरायकेला-खरसावां जिले में हुई है. यहां सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश हुई है.
Also Read
Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




