Jharkhand Weather: झारखंड में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? इन दो जिलों में आज होगी बारिश, वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather: झारखंड के दुमका और जामताड़ा जिले में अगले कुछ घंटों में मौसम बदलने के आसार हैं. गरज के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. दिवाली (31 अक्टूबर) पर सुबह में कोहरा या धुंध रह सकती है. बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में कुछ ही घंटे में मौसम बदल सकता है. दुमका और जामताड़ा जिले में अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है. गरज के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. दीपोत्सव यानी 31 अक्टूबर को राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने का अनुमान है.
दुमका और जामताड़ा जिले में वज्रपात का अलर्ट
झारखंड के दुमका और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है. गरज के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. चेतावनी जारी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरने की अपील की गयी है. पेड़ के नीचे नहीं ठहरने की अपील की गयी है और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गयी है. किसानों को खेतों से बाहर रहने और मौसम सामान्य होने पर ही खेतों में जाने को कहा गया है.

दीपोत्सव पर छाए रह सकते हैं आंशिक बादल
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 31 अक्टूबर यानी दीपावली के दिन झारखंड में सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. रांची के मौसम के मिजाज की बात करें, तो दीपोत्सव के मौके पर सुबह में कोहरा या धुंध रह सकती है. इसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.
दिवाली के दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान
दिवाली के दिन रांची का अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दिन झारखंड में 29 से 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है और न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Also Read: Weather Forecast: झारखंड सहित इन राज्यों में आज होगी बारिश, दो नवंबर तक जानें मौसम का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




