Jharkhand Weather: अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, दीपावली में होगी बारिश! जानें वेदर अपडेट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Oct 2024 6:45 AM
Rain Alert
Jharkhand Weather: बुधवार यानी 30 अक्टूबर को झारखंड के दक्षिणी, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है. 31 अक्टूबर को रांची और आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे.
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम के तेवर अभी भी तल्ख हैं. मंगलवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में बादलों का डेरा रहा. कई इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई. राजधानी रांची में भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे. शाम होते होते बारिश शुरू हो गई. हालांकि बारिश कुछ देर में कम हो गई. वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि दिवाली तक झारखंड के कई इलाकों में बादलों का जमावड़ा रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कोडरमा, गिरिडीह और गढ़वा जिले में भी बादल छाए रह सकते हैं.
एक दो दिनों में तापमान में होगी वृद्धि
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि प्रदेश में मौसम में बदलाव हो रहा है. धीरे-धीरे पूरे झारखंड में ठंड में इजाफा होता जाएगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के दक्षिणी भागों में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. हालांकि शेष इलाकों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
बुधवार को भी बारिश की संभावना
30 अक्टूबर (बुधवार) को झारखंड के दक्षिणी, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके बाद मौसम साफ हो सकता है. 31 अक्टूबर को रांची और आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें, तो एक नवंबर से बारिश नहीं होगी. आसमान मुख्यतः: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
15 नवंबर से होगा ठंड में इजाफा
चक्रवाती तूफान दाना का खासा असर झारखंड में दिखा. कई इलाकों में जमकर बारिश हुई. राजधानी रांची में भी बादल छाए रहे और बारिश भी हुई. हालांकि अब तूफान का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है, लेकिन मौसमी गतिविधियों के कारण कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. वहीं झारखंड में ठंड की भी दस्तक हो गई है. सुबह और शाम के न्यूनतम तापमान में अंतर महसूस होने लगा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद से ठंड में तेजी से बढ़ोतरी होगी.
Jharkhand Assembly Election 2024 : सोरेन परिवार की तीसरी पीढ़ी ने राजनीति में ठोका ताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










