Dhanbad News: 5 हजार के लालच में फूंक दी पूरी दुकान, 10 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर खाक, जानें पूरा मामला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Oct 2024 10:47 PM
Dhanbad News
Dhanbad News: महज 5 हजार रुपये के लालच में एक शख्स ने 13 लाख रुपये के सामानों समेत पूरी दुकान को जलाकर खाक कर दिया. इस आगजनी में पूजा भंडार पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
Dhanbad News: धनबाद, शंकर प्रसाद साव- महज पांच हजार रुपये का लालच और फूंक दी पूरी दुकान. झारखंड के बाघमारा में यह मामला सामने आया है. वहीं, घटना के 12 घंटों के अंदर ही पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ कर दिया. साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें, आगजनी की घटना में दुकान में रखा 13 हजार रुपये समेत 10 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है. बताया जा रहा है कि अरुण कुमार महतो की फल एवं पूजा भंडार दुकान को भोला रवानी नाम के एक शख्स ने महज पांच हजार के लालच में आकर जलाकर खाक कर दिया. घटना धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा मोड़ की है.
पुलिस ने किया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
बता दें, धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा मोड़ पर अरुण कुमार महतो की फल एवं पूजा भंडार की दुकान हैं. सोमवार की रात डेढ़ बजे डुमरा के ही भोला रवानी ने महज पांच हजार की लालच में आकर पूरी दुकान में आग लगा दी. दुकान में धनतेरस मे बिक्री के लिए लाए गए काफी सामान थे. इसके अलावा कई घरेलू सामान भी दुकान में थे. आगजनी के कारण सभी जलकर खाक हो गये. इस घटना के पीछे एक और फल विक्रेता का ही हाथ था. पुलिस ने आरोपी भोला रवानी और षड्यंत्रकारी फल विक्रेता राजन महतो को गिरफ्तार कर दिया है.

सीसीटीवी से सामने आई सच्चाई
अरुण कुमार महतो के दुकान के पीछे एक और फल विक्रेता राजन महतो का हाथ था. उसी ने सारा षड्यंत्र रचा था. पुलिस ने बाघमारा पुलिस मोड़ पर लगे एक मिठाई दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो सारा माजरा समझ में आया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा पुलिस ने आरोपी भोला रवानी के निशानदेही पर वो ब्लू रंग का टी शर्ट भी बरामद कर लिया है जिससे आरोपी ने अपना मुंह ढक कर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने बोतल में भरा पेट्रोल भी बरामद कर लिया है. घटना के बाद आरोपी ने बोतल को दुकान के बगल में ही फेंक दिया था.

आरोपी ने कबूला गुनाह
पुलिस ने आरोपी भोलू रवानी ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. आरोपी ने बताया कि फल और पूजा भंडार दुकानदार राजन महतो ने उसे पांच हजार रुपये का लालच दिया था. इसी कारण उसने अरुण कुमार महतो की दुकान में आग लगाई. इस काम के लिए आरोपी राजन ने आरोपी भोला को दो हजार रुपये एडवांस भी दिया था. बाकी काम पूरा होने के बाद तीन हजार देने का वादा किया था. इसी लालच में आकर भोला ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया.
धू-धूकर जलने लगी दुकान
आसपास के लोगों ने बताया की देर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंद दुकान से अचानक आग की लपटें उठती दिखी. देखते ही देखते आस-पास के लोग जमा हो गये. घटना की सूचना मिलने पर दुकानदार अरुण कुमार भी मौके पर पहुंचे. लोगों की मदद से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया. इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई. बाघमारा पुलिस के साथ दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया. तबतक दुकान का सारा सामान जल कर राख हो चुका था. दुकानदार अरूण कुमार महतो ने थाना प्रभारी को बताया कि लगभग 13 हजार नकदी सहित दस लाख रुपये का सामान जल गया है.
पुलिस ने मामले की शुरू की जांच
घटना की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने 12 घंटे के अंदर आगजनी कांड का उद्भेदन करते एक फल दुकानदार सहित दो गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया. सीसीटीवी फुटेज में खंगाले पर आग लगाने वाले शख्स का पहचान होने पर पुलिस डुमरा साव टोला निवासी भोलु रवानी को हिरासत में लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर भोला रवानी सारा भेद खोल दिया. पुलिस दोनों के खिलाफ कांड संख्या 79/24 बीएनएस धारा 326 (जी ), 3( 5) के तहत मामला दर्ज किया है.
Jharkhand Assembly Election 2024 : सीपी सिंह से महुआ माजी ने मांगा जीत का आशीर्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










