JBVNL में 6 अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह अधिकारियों का तबादला किया है. साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं.
रांचीः झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है. इसे लेकर निगम प्रशासन की तरफ से 6 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी निर्देश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है.
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उनमें महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना) धनंजय कुमार को जीएम शहरी परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं महाप्रबंधक (शहरी परियोजना) संजय कुमार को महाप्रबंधक (IT) बनाया गया है. उप महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना) सवनींद्र कुमार कश्यप को उप महाप्रबंधक (शहरी परियोजना-III) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
इसके अलावा उप महाप्रबंधक (शहरी परियोजना-III) संजय बेसरा का तबादला करते हुए उन्हें विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, धनबाद बनाया गया है. एसइ (राजस्व) राज कुमार को दुमका से साहिबगंज जबकि नत्थन रजक काे साहिबगंज से दुमका स्थानांतरित किया गया है. इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sunil Choudhary
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










