आपस में भिड़ी तेज रफ्तार 2 बाइक, 3 लोग घायल
संकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)
रांची के पिपरवार स्थित पिल्लई डैम के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर हुई. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.
रांचीः पिपरवार, थाना क्षेत्र के पिल्लई डैम के समीप दो बाइक की आपस में सीधी टक्कर हुई. जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं. यह घटना सोमवार देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए बचरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर किया गया.
तीनों घायलों की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि घटना में तीनों घायलों के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. जिसके कारण सभी की हालत गंभीर है. घायलों में विशुझापा कॉलोनी के रहने वाले करण कुमार, विजय बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे निवासी विजय नायक और खलारी थाना क्षेत्र के बीओसीएम कॉलोनी के रहने वाले विशाल करमाली के नाम शामिल हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए