रांची के संगीत साधक को मिला सम्मान, लक्ष्मीनारायण ओझा ने खगड़िया में जमायी तबले की महफिल
तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा | Prabhat Khabar Network
रांची के प्रसिद्ध तबला वादक लक्ष्मीनारायण ओझा को खगड़िया में संगीत ताल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। जानिए उनकी उपलब्धियों के बारे में।
रांची. कांके रोड निवासी शास्त्रीय संगीतकार व तबला वादक लक्ष्मीनारायण ओझा को उत्तर बिहार के खगड़िया में आयोजित स्व पंडित नागेश्वर ठाकुर स्मृति संगीत समारोह में ‘संगीत ताल रत्न सम्मान’ से नवाजा गया. समारोह में उन्होंने तबले का एकल वादन भी प्रस्तुत किया.
हर वर्ष शास्त्रीय संगीत के कलाकारों को किया जाता है सम्मानित
यह संगीत समारोह प्रत्येक वर्ष शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम का संचालन शास्त्रीय संगीतकार पंडित संजय ठाकुर करते हैं.
कई प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ कर चुके हैं संगत
लक्ष्मीनारायण ओझा ने पद्म भूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट, पद्मश्री पंडित रोनू मजूमदार और पद्मश्री तरुण भट्टाचार्य सहित कई प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ संगत की है. समारोह में सम्मान मिलने पर संगीत जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए