Jharkhand Weather Alert: रांची समेत 10 जिलों में कुछ ही देर में गरज के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट

आसमान में छाए रहेंगे बादल
Jharkhand Weather Alert: रांची समेत 10 जिलों में कुछ ही देर में बारिश की संभावना है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
Jharkhand Weather Alert: रांची-राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. आकाश में बादल छाए हुए हैं. कुछ ही देर में बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. रांची समेत 10 जिलों में अगले कुछ घंटे में बारिश की संभावना है. वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
रांची का मौसम बदला हुआ है. आकाश में बादल छा गए हैं. कुछ ही घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें, तो गुमला लोहरदगा, गिरिडीह, कोडरमा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. आईएमडी ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी
मौसम केंद्र, रांची ने बुधवार को मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. इसमें लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गयी है. येलो अलर्ट जारी कर आम लोगों से आग्रह किया गया है कि अगर मौसम खराब हो और आप घर से बाहर हैं, तो बिल्कुल सावधान रहें. सतर्क रहें. सुरक्षित स्थान पर ही रुकने का प्रयास करें. किसी भी हालत में पेड़ के नीचे नहीं ठहरें. बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. किसान भाई भी एहतियात बरतें. ऐसे मौसम में खेतों में जाने से परहेज करें. जब मौसम सामान्य हो जाए, तभी अपने खेतों में जाएं और खेतीबारी का काम करें.
19 अक्टूबर से मौसम होगा साफ
झारखंड में शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है. गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 18 अक्टूबर के बाद मौसम साफ हो जाएगा. 22 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है. 23 अक्टूबर से एक बार फिर बारिश हो सकती है.
Also Read: Jharkhand Weather: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो डिप्रेशन, आज से बारिश के आसार
Also Read: Jharkhand Weather Alert: रांची में बदला मौसम, गरज के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




