Jharkhand Weather: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो डिप्रेशन, आज से बारिश के आसार

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो डिप्रेशन की वजह से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 और 18 अक्टूबर को झारखंड में बारिश के आसार हैं.
Jharkhand Weather: रांची-दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो डिप्रेशन का असर झारखंड में दिख रहा है. कहीं काले बादल छाए हुए हैं, तो कहीं बारिश हो रही है. 17 और 18 अक्टूबर को संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल में बारिश के आसार हैं. इसके बाद लो डिप्रेशन के कमजोर होने की वजह से 19 अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा.
लो डिप्रेशन का झारखंड में असर
मौसम केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि झारखंड में पिछले कुछ दिनों से दोपहर और उसके बाद से मौसम का मिजाज बदल रहा है और रांची समेत अन्य क्षेत्रों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल रही है. इसकी वजह ये है कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो डिप्रेशन बना हुआ है. इससे बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी आ रही है. यही कारण है कि इसका असर राज्य में दिख रहा है. कहीं-कहीं बादल दिख रहे हैं, तो कहीं बारिश हो रही है.
17 और 18 अक्टूबर को बारिश के आसार
बुधवार की दोपहर के बाद रांची में मौसम का मिजाज बदला और गरज के साथ बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 17 और 18 अक्टूबर को कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
19 अक्टूबर से साफ होगा मौसम
दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो डिप्रेशन के कमजोर होते ही 19 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान है. 22 अक्टूबर तक बारिश थम जाएगी. मौसम शुष्क रहेगा. मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
Also Read: Jharkhand Weather Alert: रांची में बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट
Also Read: Jharkhand Weather Alert: रांची समेत नौ जिलों में कुछ ही देर में बारिश के आसार, वज्रपात की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




