Jharkhand Weather Alert: रांची समेत नौ जिलों में कुछ ही देर में बारिश के आसार, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार
Jharkhand Weather Alert: झारखंड की राजधानी रांची समेत नौ जिलों के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
Jharkhand Weather Alert: रांची-झारखंड में कुछ ही घंटों में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. राजधानी रांची समेत नौ जिलों में अगले कुछ घंटों में ही मौसम करवट लेगा. गरज के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गयी है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आम लोगों को मौसम खराब रहने पर सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरने की सलाह दी गयी है. किसानों से आग्रह किया गया है कि वे खेतों में नहीं जाएं. मौसम सामान्य होने पर ही खेतों में जाएं.
इन नौ जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के नौ जिलों में कुछ ही देर में मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है. रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, धनबाद, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में काले बादल छा गए हैं.
आम लोगों से सुरक्षित जगहों पर ही ठहरने की अपील
आईएमडी ने मौसम को लेकर बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है. अपनी चेतावनी में आईएमडी ने आम लोगों से अपील की है कि मौसम खराब रहने पर घर से बाहर रहने पर सतर्क रहें. सुरक्षित स्थान पर ही रुकें. किसी भी हाल में पेड़ के नीचे नहीं ठहरें. बिजली के खंभों से भी दूरी बनाए रखें. किसान अपने खेतों में जाने से बचें. मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें. इसके बाद ही किसान अपने खेतों में जाएं.
Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में कब तक हैं बारिश के आसार, कब से साफ होगा मौसम?
Also Read: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, बोले-हरियाणा की तरह झारखंड में भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










