झारखंड में रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI IMAGE)

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव आया है. मौसम विभाग ने 13-14 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव हुआ है. शुक्रवार को रांची में दिन भर बादल छाये रहे और एक मिमी बारिश हुई. सबसे अधिक मेदिनीनगर में 14.1 मिमी बारिश हुई. वहीं, जमशेदपुर में नौ मिमी व बोकारो में 12 मिमी बारिश हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

13-14 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 12 जुलाई से राज्य के सभी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 13 जुलाई को गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, जबकि कहीं-कहीं वज्रपात व हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 14 जुलाई को रांची सहित खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा व चतरा में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहने, तेज हवा व कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. 

सामान्य से 15% कम बारिश

इधर, राज्य में अब भी सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है. जबकि, रांची में सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है. एक जून से 10 जुलाई तक झारखंड में सामान्य वर्षापात 285.6 मिमी है, जबकि अब तक 179.1 मिमी ही बारिश हुई है.

झारखंड में सक्रिय मानसून, अलर्ट पर प्रशासन

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, वज्रपात और तेज हवाओं के समय खुले स्थानों पर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें. साथ ही प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश


Image


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola