Swine Flu in Jharkhand : रांची में स्वाइन फ्लू के 38 केस, रिम्स में मास्क लगाकर पहुंच रहे मरीज, बच्चों में सबसे ज्यादा संक्रमण

Updated:
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीज सावधान (AI Generated)

राज्य में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर रांची में. 41 कुल मामलों में से 38 रांची में हैं, जिनमें 20 बच्चे शामिल हैं. अस्पतालों में मरीजों को सावधानी बरतते देखा जा रहा है.

विज्ञापन

रांची. राज्य में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीज सावधान और सतर्क हो गये हैं. रिम्स में विभिन्न विभागों के ओपीडी के बाहर खड़े मरीज को मास्क लगाये नजर आ रहे हैं. सबसे ज्यादा एहतियात टीबी एंड चेस्ट विभाग के ओपीडी के सामने खड़े मरीज बरत रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बचाव के लिए मास्क का उपयोग

परिजन किशोर, बच्चे और बच्चियों को मास्क पहना कर डॉक्टर से परामर्श लेने आ रहे हैं. वहीं, अन्य विभागों के ओपीडी के पास और अस्पताल परिसर में आनेवाले लोग भी अपने बचाव के लिए मास्क का उपयोग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: RIMS में स्टेट कोटा की 190 MBBS सीटों पर नामांकन पूरा, शेष सीटों पर 5 सितंबर को होगा दाखिला

राज्य में स्वाइन फ्लू के संक्रमितों की कुल संख्या 41

इधर, राज्य में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राजधानी के एक निजी लैब माइक्रोप्रैक्सिस ने दो नए मामलों की पुष्टि की है, जिसकी रिपोर्ट बुधवार रात आई है. इसमें एक बच्चा भी शामिल है. इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू के संक्रमितों की कुल संख्या 41 हो गई है.

ये भी पढ़ें: JPSC अध्यक्ष नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- नियुक्ति कब तक ? 10 सितंबर तक देना होगा जवाब

सर्वाधिक 38 मामले रांची में

इनमें सर्वाधिक 38 मामले रांची में हैं, जबकि 3 संक्रमित जमशेदपुर के हैं. रांची के कुल संक्रमितों में 20 बच्चे शामिल हैं. वहीं रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में गुरुवार को चार संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola