RIMS में स्टेट कोटा की 190 MBBS सीटों पर नामांकन पूरा, शेष सीटों पर 5 सितंबर को होगा दाखिला

Updated:
विज्ञापन

RIMS कॉलेज (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

रांची के रिम्स में एमबीबीएस नामांकन के अंतिम दिन एससी और दिव्यांग कोटे के 15 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अब तक कुल 190 सीटों पर नामांकन पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

रांची. रिम्स में एमबीबीएस नामांकन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गयी है. गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था. इस दिन एससी और दिव्यांग कोटे से 15 विद्यार्थियों का नामांकन लिया गया. इसके साथ ही स्टेट कोटा के तहत अब तक कुल 190 विद्यार्थियों ने एमबीबीएस में दाखिला ले लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेट कोटा में कुल 208 सीटें

रिम्स में स्टेट कोटा कुल में 208 एमबीबीएस सीटें निर्धारित हैं. इनमें से 190 सीटों पर विद्यार्थियों दाखिला हो चुका है. अब कुछ सीटों पर नामांकन होना बाकी है, बचे हुए विद्यार्थियों का नामांकन पांच सितंबर को लिया जायेगा. इसके लिए सभी वर्गों के बचे हुए विद्यार्थियों को मौका दिया जायेगा.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL पेपर लीक में नया मोड़: 20 फर्जी नियुक्तियों वाले नए सिंडिकेट का खुलासा

MBBS की कक्षाएं नियमित रूप से शुरू

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमबीबीएस की कक्षाएं और शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से शुरू होने की उम्मीद है. रिम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेते हैं. इस बार भी नामांकन को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है.

रिम्स प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को निर्धारित समय के अनुसार पूरा किया जा रहा है. पांच सितंबर को होने वाले नामांकन के बाद स्टेट कोटा के तहत एमबीबीएस सीटों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola