ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में कब तक हैं बारिश के आसार, कब से साफ होगा मौसम?

Updated at : 16 Oct 2024 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को करीब छह मिमी बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 18 अक्टूबर तक राज्य में बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में 18 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं. 19 अक्टूबर से मौसम साफ हो सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान और गिर सकता है.

रांची में छह मिमी के आसपास बारिश

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर मंगलवार को बारिश हुई. राजधानी रांची में छह मिमी के आसपास बारिश हुई. जमशेदपुर में भी दो मिमी के आसपास बारिश हुई.

19 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 18 अक्टूबर तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. 19 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान है. मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान और गिर सकता है. अभी राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से म‍ध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 16.2 मिमी चास (बोकारो) में रिकॉर्ड की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस मौसम केंद्र रांची में दर्ज किया गया.

Also Read: Kal Ka Mausam: सिमडेगा में हुई 42.8 मिलीमीटर वर्षा, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Also Read: झारखंड के अधिकतर हिस्से से मानसून लौटा, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का क्या होगा असर!

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola